पटना (बिहार) में कांग्रेस विधायक दल के दिग्गज नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे (17-18 वर्षीय) आयान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, सोमवार को एमएलसी आवास में आयान का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिवार के मुताबिक, रोज़ाना की तरह रविवार रात को डिनर करने के बाद आयान कमरे में सोने गया था।