बिहार के कैमूर में गुरुवार को कांग्रेस सांसद मनोज राम को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद के भाई का ग्रामीणों के साथ ज़मीन को लेकर विवाद हुआ था और सांसद ग्रामीणों को समझाने गए थे। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में सांसद व उनके गार्ड समेत 6-7 लोग घायल हुए हैं।