बिहार में क्यों ढह जाते हैं पुल? पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बताई वजह
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने समस्तीपुर में एक समारोह के दौरान अपनी ही सरकार की कमियां गिना दीं। उन्होंने कहा, "आप पुल बनाते हो 2 महीने में ढह जाता है। सीमेंट भी सही से नहीं बन रहा...जिससे काम की गुणवत्ता खराब हो रही है।" उन्होंने कहा, "₹10 का सीमेंट ₹1000 में आता है...₹990 लोग खा जाते हैं।"