बिहार में कुर्ता उठाकर 'ढिंका-चिका' पर नाचते दिखे JDU MLA गोपाल मंडल, समर्थक को जड़ा थप्पड़

बिहार में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे के रेस्टोरेंट में आयोजित डांडिया नाइट में 'ढिंका-चिका' गाने पर नाचते दिखे। इस दौरान उन्होंने मंच पर कुर्ता उठाकर डांस भी किया और जब एक समर्थक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया।