बिहार में कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे पूर्व विधायक अनंत सिंह; वीडियो आया सामने
मोकामा (बिहार) के डुमरा गांव में शनिवार को चुनावी कार्यक्रम के दौरान पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मंच पर खड़े थे तभी अचानक मंच टूट गया और वह नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में अनंत सिंह को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।