बिहार में चुनाव आयोग की मीटिंग में BJP ने 2 फेज में विधानसभा चुनाव कराने की रखी मांग
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को पटना में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आयोग से 2 चरणों में चुनाव कराने की मांग की है। जायसवाल का कहना है कि ज्यादा चरणों में चुनाव होने से मतदाताओं को परेशानी और उम्मीदवारों का खर्च बढ़ता है।