बिहार में चुनाव से पहले मंगनी लाल मंडल को चुना गया RJD का नया प्रदेश अध्यक्ष
बिहार में इस वर्ष होने वाले चुनाव से पहले मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश सरकार में मंत्री रहे मंगनी लाल इस पद पर जगदानंद सिंह की जगह लेंगे। लोकसभा व राज्यसभा सांसद रह चुके मंगनी लाल इस साल जनवरी में जेडीयू से वापस आरजेडी में आ गए थे।