inshorts

बिहार में चुनाव से पहले ही इस सीट पर महागठबंधन की हुई 'हार'

बिहार चुनाव में मतदान से पहले ही सुगौली (पूर्वी चंपारण) विधानसभा सीट से महागठबंधन के सहयोगी दल वीआईपी के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तकनीकी खामियां पाई गईं। यहां से आरजेडी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश चौधरी का नामांकन भी रद्द हो गया है।