बिहार में जिस दुकान में पहले था SBI का ATM, उस जगह अब चल रहा सैलून, वीडियो हुआ वायरल
पटना (बिहार) के दानापुर में एसबीआई का एक पुराना एटीएम बूथ अब सैलून में बदल गया है जहां लोग अपने बाल-दाढ़ी कटवाने आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दुकान के बाहर एटीएम का बोर्ड लगा दिख रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मालिक ने इस जगह को सैलून मालिक को किराए पर दिया है।