पटना (बिहार) में होली समारोह के दौरान आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के 'ठुमका' वाले बयान की बीजेपी ने आलोचना की है जिस पर तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आपसी भाईचारे के इस पर्व को भी बीजेपी और आरएसएस ने नफरत का एक नया रंग दे दिया है। सियासत करना इनका धर्म बन चुका है।"