बिहार में तोड़ी गई रामविलास पासवान की प्रतिमा, मचा बवाल; चिराग पासवान ने किया था अनावरण

औरंगाबाद (बिहार) के महावर गांव में बुधवार को दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री व एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का अनावरण उनके बेटे सांसद चिराग पासवान ने 2021 में किया था। वहीं, मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया जिसके बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई।