बिहार में दुल्हन ने शादी के कार्ड पर खुद को बताया 'TRE-4 आवेदक', वायरल हो रही कार्ड की तस्वीर
बिहार के मधुबनी में आगामी 7 मई को होने वाली एक शादी के निमंत्रण कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, कार्ड में दुल्हन ने खुद को बीपीएससी के 'टीआरई-4 का आवेदक' बताया है जबकि दूल्हे ने 'अकाउंटेंट प्राइवेट लिमिटेड' लिखवाया है। इसपर एक X यूज़र ने लिखा, "काश मेरे अंदर भी ऐसा आत्मविश्वास आ जाता।"