inshorts

बिहार में दबंगों ने गाली-गलौज कर JDU नेता को ज़मीन पर गिराकर पीटा, वीडियो आया सामने

वैशाली (बिहार) में जेडीयू नेता रामानंद सिंह से प्रखंड कार्यालय परिसर में दबंगों ने गाली-गलौज की और उन्हें ज़मीन पर गिराकर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सिंह विकास कार्यों को लेकर कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे तभी महनार प्रखंड की प्रमुख के पति व देवर ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।