बिहार में नदी किनारे मिला एक ही परिवार के 4 लोगों का शव
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में महिला व उसके तीन बच्चों के शव नदी के पास मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। 2-7 वर्षीय बच्चों व मां का शव आपस में दुपट्टे से बंधा हुआ था व बताया जा रहा है कि सभी लोग 10 जनवरी से लापता थे। मृतका के पति ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है।