बिहार में पिछले चुनाव में क्या रहा था जीत का सबसे कम और सबसे बड़ा अंतर?
पिछले बिहार चुनाव में जीत का सबसे कम अंतर 12 वोट रहा था जबकि सबसे बड़ा अंतर 53,597 वोट रहा था। हिलसा सीट पर जदयू के कृष्ण मुरारी शरण ने आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव को मात्र 12 मतों के अंतर से हराया था। वहीं, बलरामपुर में भाकपा-माले के महबूब आलम ने 53,597 मतों के अंतर से चुनाव जीता था।