औरंगाबाद (बिहार) में पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। बकौल रिपोर्ट्स, समारोह के लिए 1 लाख लोगों को निमंत्रण दिया गया और करीब 500 कुक ने खाना बनाया। वहीं, कार्यक्रम में गायिका अक्षरा सिंह के परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और कुर्सियां तोड़ डालीं।