बिहार में पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे के साथ हुई मारपीट, रोड रेज में बढ़ा था विवाद
पटना (बिहार) में गुरुवार को रोड रेज में पूर्व बीजेपी विधायक आशा सिन्हा के बेटे सहजानंद के साथ मारपीट की गई। आशा के मुताबिक, ओवरटेक करने के दौरान दूसरी कार में टक्कर लगने के बाद कुछ युवकों ने उनके बेटे को पीटा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने पूर्व विधायक व उनके बेटे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है।