बिहार में प्रशांत किशोर कर सकते हैं एनडीए के इस दल के साथ गठबंधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अब चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) के साथ गठबंधन कर सकती है। दरअसल, खबरें हैं कि चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी से बिहार की 40 सीटों की मांग की है जबकि बीजेपी सिर्फ 25 सीटें देने के लिए तैयार है।