बिहार में पत्नी को वीडियो कॉल कर पति ने लगाई फांसी, दोनों ने की थी लव मैरिज
बिहार के सहरसा ज़िले में एक शख्स ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2023 में लव मैरिज की थी और शादी के बाद पत्नी कभी भी ससुराल नहीं आई थी जिसको लेकर शख्स का पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था।