बिहार में पहले चरण में 2020 के मुकाबले 35 लाख ज़्यादा पड़े वोट, SIR के बाद घटे थे 48 लाख वोटर
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर हुए मतदान में 2020 के मुकाबले इस बार करीब 35-लाख अधिक वोट पड़े। 2020 में इन सीटों पर 56.15% मतदान हुआ था जबकि 2025 में वोटिंग बढ़कर 64.66% तक पहुंच गई। गौरतलब है, चुनाव से पहले बिहार में हुए एसआईआर में मतदाता सूची से करीब 48-लाख नाम हटाए गए थे।