बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार, गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा (122) पार कर लिया है और बीजेपी व जेडीयू की भागीदारी वाला गठबंधन राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहा है। मतगणना में बीजेपी को कुल 90 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि जेडीयू को 84 सीटें आती दिख रही हैं। महागठबंधन की बुरी हार हुई है।