inshorts

बिहार में बीजेपी को गृह विभाग मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने दी प्रतिक्रिया

बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहा गृह विभाग अब बीजेपी नेता और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिलने को लेकर एनडीए के सहयोगी आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह तो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है...कौनसा विभाग अपने पास रखें और कौनसा विभाग किसको दें। इसमें तो कुछ असहज जैसा नहीं है।"