बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट, CM बोले- एयरफोर्स करेगी मदद
बिहार में गंगा-गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहरा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा के जलस्तर का जायजा लिया और कहा कि अगले 48-घंटे काफी अहम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ राहत कार्य में वायु सेना से सहयोग लिया जाएगा और उम्मीद है कि शुक्रवार से एयरफोर्स काम शुरू करेगी।