बिहार में बिना चुनाव लड़े इस सीट पर NDA की हार; जानें क्या है वजह

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले छपरा की मढ़ौरा विधानसभा सीट से एनडीए के सहयोगी दल और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी-रामविलास की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। नामांकन पत्रों में दस्तावेज़ों की खामियों के कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने यह कदम उठाया है। इससे बिना चुनाव लड़े ही एनडीए को एक सीट पर नुकसान हुआ है।