बिहार में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली को फोन कर ₹10 लाख की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने एक सप्ताह के अंदर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर मंत्री के बेटे कृष्ण मुरारी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।