inshorts

बिहार में मंत्रियों में विभागों के बंटवारे की पूरी सूची आई सामने; JDU के मंत्रियों को क्या मिला?

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शुक्रवार को मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया। जेडीयू के विजय चौधरी को जल संसाधन और भवन निर्माण विभाग मिला जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह को खाद्य-उपभोक्ता विभाग दिया गया।