बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव-2025 में प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने पर शराबबंदी कानून में बदलाव करने का एलान किया है। बकौल तेजस्वी, ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा। तेजस्वी ने ताड़ी को 'नैचुरल' बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के कई लोगों की जीविका का ज़रिया है।