बिहार में राबड़ी आवास के बाहर लगा 'जी हां मैं हूं खलनायक' लिखा सीएम नीतीश का पोस्टर

पटना (बिहार) में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'जी हां मैं हूं खलनायक' लिखा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के माध्यम से सीएम नीतीश पर महिलाओं का अपमान और राष्ट्रगान का अपमान किए जाने का आरोप लगाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह पोस्टर आरजेडी नेत्री संजू कोहली के द्वारा लगाया गया है।