बिहार में राबड़ी देवी को खाली करना होगा सरकारी आवास, फिर मिला नोटिस

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर से पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। इससे पहले भवन निर्माण विभाग ने उन्हें सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस भेजा था। भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस आवास को मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है।

Load More