बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण में कौन-कौनसी सीटों पर होगा मतदान?

बिहार चुनाव में पहले चरण (6 नवंबर) में 121 सीटों पर व दूसरे चरण (11 नवंबर) में 122 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में पटना, सिवान, नालंदा, बक्सर, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली और मुज़फ्फरपुर सहित अन्य सीटों पर वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण में कटिहार, बांका, पूर्णिया, बेतिया, सीतामढ़ी, मधुबनी व सासाराम सहित अन्य सीटों पर मतदान होगा।