बिहार में हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों में से कौन हारा और कौन जीता?
बिहार विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट से आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री दावेदार तेजस्वी यादव जीत गए हैं जबकि महुआ से उनके भाई तेज प्रताप यादव तीसरे स्थान पर रहे। अलीनगर से सिंगर मैथिली ठाकुर, तारापुर से उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लखीसराय से उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह जीत गए हैं।