बिहार विधान परिषद में नौकरी पर लटकी तलवार, 43 कर्मियों की होगी जांच
बिहार विधान परिषद सचिवालय में नियुक्तियों पर सवालों के बीच 43 कर्मचारियों की दक्षता जांच होगी। इनमें 10 निम्नवर्गीय लिपिक और 33 डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। सभी को 18 नवंबर को परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वालों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। 125 पदों पर बहाल कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।