बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में 2 चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। गौरतलब है, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रकिया के बाद जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट में 7.42 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं।