बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इस परिवार के 3 लोगों को 2 पार्टियों से मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार के परिवार के तीन सदस्यों को एनडीए की दो पार्टियों ने टिकट दिया है। जेडीयू ने अरुण के बेटे ऋतुराज कुमार को घोसी सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि उनके भाई अनिल कुमार को टिकारी (गया) और भतीजे रोमित कुमार को अतरी सीट से 'हम' ने टिकट दिया है।