बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और कन्हैया कुमार का नाम शामिल है। वहीं, इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट का भी नाम है।