कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने नर्कटियागंज (पश्चिमी चंपारण) से शाश्वत केदार पांडे, किशनगंज से मोहम्मद कमरुल होदा, कसबा (पूर्णिया) से इरफान आलम, पूर्णिया से जितेंद्र यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव को टिकट दिया है।