बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर CEC का एलान; पोलिंग बूथ पर मोबाइल ले जा सकेंगे वोटर
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने एलान किया है कि अब पोलिंग बूथ पर मतदाता अपना मोबाइल फोन ले जा सकेंगे लेकिन मतदान कक्ष में प्रवेश से पहले उसे बाहर जमा कराना होगा। वहीं, उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अब मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर सहायता केंद्र खोल सकेंगे।