वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने दरभंगा में उनके भाई संतोष सहनी के नामांकन के बाद कहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सहनी ने उन्हें आरजेडी की ओर से मिले राज्य सभा सीट के ऑफर को लेकर कहा कि उन्हें राज्य सभा नहीं जाना है। बकौल सहनी, महागठबंधन की सरकार बनने पर वह उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।