बिहार विधानसभा चुनाव में मायावती के लिए खुशखबरी, बसपा ने इस सीट पर बनाई बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए खुशखबरी आई है। चुनाव आयोग के रुझान के मुताबिक, बसपा ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर बढ़त बना ली है। रामगढ़ से बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव बीजेपी के अशोक कुमार सिंह से 3000+ वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर तीसरे स्थान पर आरजेडी के अजीत कुमार हैं।