बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की क्या हैं वजहें?
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड 69.12% मतदान हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके कारणों में 'छठ पूजा के बाद मतदान होना', 'महिलाओं के लिए बनीं योजनाएं', 'एसआईआर व चुनाव आयोग का प्रशासनिक सुधार', 'जनसुराज द्वारा बिहार के भविष्य के लिए व्यापक पृष्ठभूमि दिखाया जाना' और 'ध्रुवीकरण दर ध्रुवीकरण' (एनडीए और महागठबंधन दोनों की तरफ से ध्रुवीकरण) शामिल हैं।