बिहार विधानसभा में सोमवार को बजट पेश किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'मुंह बनाकर' आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को कुछ इशारा करते दिखे। इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा, "वह तो हर किसी को इशारा करते हैं, मैं पल्स (टॉफी) खा रहा था तो वह इशारा कर रहे थे कि मुंह में क्या चबा रहे?"