सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सेशन जज को कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को टिप्पणी करते हुए कहा कि खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए। मामला रोहतास जिले के सासाराम का है, जहां जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-4 अनिल कुमार ने 29 सितंबर 2026 को तत्कालीन एसपी रौशन कुमार को दोषी ठहराया था।