बिहार सरकार का यू-टर्न, सीएम आवास के विस्तार पर लगाई गई रोक
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 1 अण्णे मार्ग (अब लोक सेवक) स्थित सीएम आवास और 5 देश रत्न मार्ग स्थित बंगला अलग-अलग ही रहेगा। प्रदेश सरकार ने दोनों को जोड़कर मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा बनाने वाली अपनी अधिसूचना को निरस्त कर दिया। मुख्यमंत्री बनने से पहले सम्राट उप-मुख्यमंत्री के तौर पर 5 देश रत्न वाले आवास में रहते थे।