inshorts

बेहद दुखद: अरबपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश के निधन पर PM मोदी

बिलियनेयर और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के 49 वर्षीय बेटे अग्निवेश के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "अग्निवेश का असामयिक निधन बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है...ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति और साहस दे।"