बेहद शर्मनाक, वह इसे कूल मान रहे थे: वांगचुक पर सलमान के 'बस हो गया ब्रो' पोस्ट पर शोभा डे
लेखिका शोभा डे ने सलमान खान के उस पोस्ट की आलोचना की जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील कर लिखा था, "सोनम...बस हो गया ब्रो, कुछ खा लो।" शोभा ने इसे 'बेहद शर्मनाक' बताते हुए कहा कि वांगचुक को 'ब्रो' कहने पर सलमान की आलोचना हुई और शायद वह इसे कूल समझ रहे थे।