बाज़ार में गिरावट के बाद क्रिप्टो के CEO यूक्रेन में अपनी लेम्बोर्गिनी में मृत पाए गए
यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी निवेशक और क्रिप्टोलॉजी की ट्रेडिंग अकादमी के सीईओ कोंस्टेंटिन गैलिश अपनी लेम्बोर्गिनी कार में मृत पाए गए हैं। यह घटना क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में आई गिरावट के बाद हुई जिसमें निवेशकों के करीब $19 बिलियन की संपत्ति डूब गई। गैलिश ने मरने से पहले अपने परिवार को संदेश भेजकर डिप्रेशन और आर्थिक तंगी के बारे में बताया था।