बंगला साहिब गुरुद्वारा 'कोविड-19 नियमों के उल्लंघन' को लेकर आगंतुकों के लिए हुआ बंद
दिल्ली में चाणक्यपुरी की एसडीएम गीता ग्रोवर ने बंगला साहिब गुरुद्वारा को तत्काल आगंतुकों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है और कहा कि कोविड-19 नियमों का उल्लंघन हुआ है। बकौल ग्रोवर, धार्मिक स्थल खुल सकते हैं लेकिन अंदर आगंतुकों के आने की अनुमति नहीं है और इस आदेश का उल्लंघन किया गया है।