बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- कोई सियासी बातचीत नहीं हुई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोलकाता में राजभवन में मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ने कहा, "यह एक प्रोटोकॉल है कि यदि राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री का दौरा होता है तो सीएम को उनसे मुलाकात करनी होती है।" सीएम ने आगे कहा, "हमारे बीच कोई सियासी बातचीत नहीं हुई है।"