पश्चिम बंगाल की भबानीपुर, शमशेरगंज व जंगीपुर विधानसभा सीट और ओडिशा की पिपली विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए मतदान जारी है। भबानीपुर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उप-चुनाव लड़ रही हैं और उनके खिलाफ बीजेपी से प्रियंका टिबरेवाल उम्मीदवार हैं। वहीं, टिबरेवाल ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा पर बूथ लूटने का आरोप लगाया है।