सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के 5 मामलों में टीएमसी नेता एस.के. सुपियन का नाम दर्ज किया है। सुपियन नंदीग्राम विधानसभा सीट पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट रहे हैं। बकौल एफआईआर, सुपियन पर हमला करने, हत्या का प्रयास करने और एक ग्रामीण महिला से रेप का प्रयास करने का आरोप है।